बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: आशीष के शतक से पटना ने जहानाबाद को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों के बीच प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला।
पहला मुकाबला पटना बनाम जहानाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जहानाबाद ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष कुमार ने 55 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। आकाश राज ने 23 गेंदों पर नाबाद 43 रन तथा आदित्य कुमार ने 26 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी में जहानाबाद की ओर से जितिन कुमार यादव और शशि राजू शेखर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम 16.5 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रिशव रंजन ने 31 रन बनाए। पटना की ओर से शशीम राठौर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट, सूरज कुमार कश्यप ने 3.5 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट तथा पवन कुमार ने 3 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में प्रभावी प्रदर्शन किया। इस प्रकार पटना ने यह मुकाबला 142 रन से अपने नाम किया।



Post Comment