गोपालगंज को हरा भोजपुर श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
पटना : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , भोजपुर बनाम गोपालगंज के बीच खेला गया जिसमें भोजपुर की टीम ने 92 रनो से जीतकर फाइनल मे पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
इस मैच मे भोजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए भोजपुर रौनक कुमार 37 रन आरुष तिवारी के 35 रन और अवनीश कुमार के 29 रनो के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 250 रन बनाया। गोपालगंज की तरफ से मनीष कुमार ने 3 और निखिल कुमार ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम 34.2 ओवर में 158 रन बना ऑल आउट हो गई और मैच 92 रनो से हार गई। गोपालगंज की तरफ से अभिनंदन ने 51रन और आलोक कुमार ने 32 रन बनाए । भोजपुर के आदित्या कुमार 5 विकेट और नमन ने 1 विकेट लिया ।भोजपुर के आदित्या कुमार को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में अशुतोष तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और रोहित उपस्थित थे। कल का मैच गया जी बनाम बेगूसराय के बीच दूसरा सेमी फाइनल का मैच खेला जाएगा।
Share this content:



Post Comment