पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। पहला वेन्यू मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला गया।
इस मैच में बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से दानिश आलम ने 48 गेंद में 73 रन बनाया जिसमे 9 चौके 3 छक्के शामिल रहे। मुरारी कुमार ने 68 रन तथा अतुल प्रकाश ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। सहरसा की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद जफर इमाम ने 2 विकेट तथा पुरुष्कर कुमार झा ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से सत्यम मंडल ने 36 रन, अंकित राज ने 30 रन तथा अनिकेत कुमार सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में अतुल प्रकाश ने 2 विकेट, नीतीश और अभिषेक चंद्र झा ने 1-1 विकेट हासिल किया।इस प्रकार बेगूसराय ने 63 रन से जीत दर्ज की।
Share this content: