पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया।दूसरा वेन्यू यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) में पहला मुकाबला किशनगंज और कटिहार के बीच खेला गया।
किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यंम राज ने 42 रन, सौर्य कुमार ने 23 रन तथा आलोक कुमार अमन ने 22 रन का योगदान दिया। कटिहार की ओर से गेंदबाजी में खालिद आलम ने 3 विकेट, आयुष कुमार ने 2 विकेट तथा हर्ष और रक़ीब को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कटिहार ने 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। कटिहार की ओर से अंकित सिंह ने 46 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके 3 छक्के शामिल रहे और एमडी हजरत अली ने नाबाद 41 रन की पारी खेली।किशनगंज की गेंदबाजी में अमीर निजामुद्दीन खुसरू ने 1 विकेट हासिल किया।इस मुकाबले में कटिहार को 9 विकेट से जित मिली।
दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी-अपनी टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया और मैच की स्थिति के अनुसार खेल प्रस्तुत किया।
Share this content: