Home Bihar बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुरारी के शानदार अर्धशतक से बेगूसराय सेमीफाइनल में

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुरारी के शानदार अर्धशतक से बेगूसराय सेमीफाइनल में

by Khelbihar

पटना : बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय अपने मैच को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह दोनों मुकाबला पटना के मॉइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम 19.3 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंगेर की ओर से सौरव गुरु कुमार ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। ऋषव दीपक ने 26 रन तथा सैयद मोशर्रफ गुलरेज ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अमित चौधरी ने 14 रन और नेहल कुमार ने 13 रन बनाए।

बेगूसराय की ओर से सौरव कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लेकर मुंगेर की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। कप्तान दानिश आलम ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि आयुष कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए। सुमित कुमार को 1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुरारी के शानदार अर्धशतक से बेगूसराय सेमीफाइनल में

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। बेगूसराय की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मुरारी कुमार ने 46 गेंदों पर 80 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान दानिश आलम ने 30 रन बनाए। अतुल प्रकाश ने 8 गेंदों पर नाबाद 17 रन तथा गुलशन कुमार ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया।मुंगेर की ओर से गोविंद चौधरी और विशाल सिंह को 1-1 विकेट मिला।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े