Home Bihar बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: भाष्कर दुबे के तूफ़ानी अर्धशतक से पूर्णिया सेमीफाइनल।

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: भाष्कर दुबे के तूफ़ानी अर्धशतक से पूर्णिया सेमीफाइनल।

by Khelbihar

पटना : बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्णिया ने अपने अपने मैच को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मुकाबला पटना के मॉइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया।

वहीं एक दूसरे मुकाबले में पूर्णिया ने भोजपुर को 6 विकेट से हराया।मोईन उल हक़ स्टेडियम, पटना में दोपहर को खेले गए मुकाबले में भोजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाया। बल्लेबाजी में हृदया नन्द सिंह ने 23 गेंद में 6 चौके 3 छक्के लगाकर 50 रन बनाया, रोहित सिंह ने 40 और प्रकश सिंह ने 33 रन और गुलाशन ने 31 रन की पारी खेली।पूर्णिया की गेन्दबाजी में भाष्कर दुबे और अमित कुमार को 2-2 विकेट तथा राज और अनिमेष को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: भाष्कर दुबे के तूफ़ानी अर्धशतक से पूर्णिया सेमीफाइनल।

पूर्णिया ने 16.5 ओवर में 4 विकेट और 206 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाजी में भाष्कर दुबे ने 22 गेंद में 6 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 56 रन, मोनू कुमार 47 रन, युवराज ने 48 रन तथा मंज़र ने 30 रन बनाया।भोजपुर की गेन्दबाजी में राहुल कुमार को 2 विकेट तथा कप्तान समरेश और विवेक को 1-1 विकेट मिला।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े