बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : गया जी ने नवादा को 7 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने संतुलित एवं प्रभावी प्रदर्शन किया।यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, पटना में पहला मुकाबला नवादा (मेंस टी20) और गया (मेंस टी20) के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। नवादा की ओर से सुदर्शन कुमार ने 27 रन, दीपक कुमार ने 25 रन, आर्यन ने 25 रन तथा हर्ष कुमार ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट, सागर कुमार ने 2 विकेट तथा मयंक पांडे ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। गया की ओर से प्रीतम प्रेमकांत राज ने नाबाद 49 रन, गौतम कुमार ने 48 रन और रंजन राज ने 28 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में सागर कुमार ने 2 विकेट तथा आर्यन ने 1 विकेट प्राप्त किया। गया ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।



Post Comment