Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सूरज के पंजे से पटना ने अरवल को हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने संतुलित एवं प्रभावी प्रदर्शन किया।मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में दूसरा मुकाबला पटना बनाम अरवल के बीच खेला गया जिसमें पटना ने 75 रनों से जीत दर्ज की।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन बनाया बल्लेबाजी में पीयूष कुमार सिंह ने 83 रन की पारी खेली। आयुष कुमार ने 54 रन बनाए तथा शमशीम राठौड़ ने 22 रन बनाया।अरवल की गेंदबाजी में रंजन कुमार ने दो विकेट चटकाए तथा आदित्य, आयुष और सचिन को एक-एक विकेट मिला।

अरवल ने 18.4 ओवर में 139 रन पर पूरी टीम सिमट गई। बल्लेबाजी में दीपेश गुप्ता 42 रन आयुष शंकर 24 रन तथा विवेक कुमार ने 21 रन बनाया और वेदांत यादव ने 23 रन।

पटना की गेंदबाजी में सूरज कश्यप ने 4 ओवर में एक मेडन रखते हुए 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए तथा पवन कुमार ने 3 विकेट चटकाए एवं आकाश राज को 2 विकेट मिला।इस मुकाबले में पटना ने 75 रनों से जीत दर्ज की।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?