बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : जहानाबाद ने वैशाली को 6 विकेट से हराया, कुमार श्रेय का अर्धशतक।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने संतुलित एवं प्रभावी प्रदर्शन किया।मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला में वैशाली (मेंस टी20) और जहानाबाद (मेंस टी20) के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वैशाली की ओर से आश्वानी कुमार ने 44 रन, अनमोल कुमार ने 31 रन और आर्यन कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। जहानाबाद की ओर से गेंदबाजी में शशि शेखर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट, जितिन कुमार यादव तथा आयुष नंदन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम ने 16.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जहानाबाद की ओर से कुमार श्रेय ने 55 रन, सूरज राठौर ने नाबाद 35 रन और कप्तान कुश प्रताप ने नाबाद 30 रन बनाए। वैशाली की ओर से गेंदबाजी में आर्यन कुमार, आदित्य आनंद, एमडी अरिज याकूब और कार्तिक कमल कृष्णा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जहानाबाद ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।



Post Comment