Loading Now
×

ट्रैम्फैंट सीसी और बिहार सीए नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण के अंतर्गत मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में ट्रैम्फैंट सीसी ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित किया।

पहले सेमीफाइनल में श्रीराम खेल मैदान ने टॉस जीतकर ट्रैम्फैंट सीसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ट्रैम्फैंट सीसी ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। निकेश ने शानदार 63 रन की पारी खेली। इसके अलावा शहरयार नफीस ने 24, प्रियांशु कुमार ने 20 और प्रियांशु जेएस ने 17 रन का योगदान दिया। श्रीराम की ओर से करण, विनय और रिषि ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम खेल मैदान की टीम 17.4 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। विनय और करण ने 19-19 रन बनाए, जबकि दीपक ने 18 रन की पारी खेली। ट्रैम्फैंट की ओर से प्रिंस यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर चार विकेट झटके। प्रतिक ने तीन विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

ट्रैम्फैंट सीसी – 21 ओवर में 175/9, प्रियांशु कुमार 20, शहरयार नफीस 24, निकेश 63, प्रियांशु जेएस 17, अतिरिक्त 13, करण 2/33, विनय 2/24, रिषि 2/23.

श्रीराम खेल मैदान – 17.4 ओवर में 82/10, अमन 10, विनय 19, करण 19, दीपक 18, अतिरिक्त 8, प्रतिक 3/11, प्रिंस 4/14, प्रियांशु जेएस 1/7, आदर्श 1/11.

दूसरे सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 115 रन बनाए। ओम दिनेश प्रकाश ने 24, अभिषेक यादव ने 20 और युवराज रिषि शंकर शर्मा ने 19 रन बनाए। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकित सिंह और अंकुश मुकेश राज ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तपिश विकास ने 28, छोटू रिषिकेश ने नाबाद 20 और आर्यन अरविंद राज ने 19 रन बनाए। बसावन की ओर से ओम दिनेश प्रकाश और अर्णव दत्ता ने दो-दो विकेट लिए। बिहार क्रिकेट एकेडमी के अंकुश मुकेश राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी: 20 ओवर में 115/10, युवराज रिषि शंकर शर्मा 19, अभिनव यादव 15, अभिषेक यादव 20, ओम दिनेश प्रकाश 24, अतिरिक्त 28, अंकित सिंह 3/25, आशीष कुमार यादव 1/20, वतन प्रकाश पांडे 1/17, अंकुश मुकेश राज 3/11, प्रिंस 2/41

बिहार क्रिकेट एकेडमी: 18.4 ओवर में 116/6, तपिश विकास 28, कृष्णा 16, आर्यन अरविंद राज 19, छोटू रिषिकेश नाबाद 20, नीतीश्र 17, अतिरिक्त 6, ओम दिनेश प्रकाश 2/34, अर्णव दत्ता 2/16, आदित्य 2/9.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 9 = ?