बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में नालंदा की लगातार दूसरी जीत, शेखपुरा को 10 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 में चलरहे बी सी ए टी 20 ट्रॉफी मगध जोन का आज दूसरा मैच शेखपुरा बनाम नालंदा के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा मात्र 90 रन बनाकर ऑल आउट होगयी। शेखपुरा की ओर से सूरज ने 21 रन, संजीव ने 19 रन, रश्मि ने 15 रन, शुभम ने 13 रन और नवाज़ खान ने 10 रन का योगदान दिया। नालंदा के गेंदबाज सुमन ने 19 देकर 3 विकेट लिए वहीँ राजामाणी ने 13 रन पर 3 विकेट, मनीष राज ने 20 रन पर 2, नमन तथा कुंदन ने एक एक विकेट हासिल किया।

लक्ष का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम के ओपनर मुन्ना कुमार 21 गेंद खेलकर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाये वहीँ अर्णव किशोर ने 14 गेंद पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन की परी खेली और मात्र 5.4 ओवर में नालंदा को 10 विकेट से जीत दिलाया।
शेखपुरा के गेंदबाज रश्मिकान्त रंजन ने 2 ओवर में 33 रन दिए वहीँ बिहार रणजी टीम के गेंदबाज नवाज़ खान ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किये तो सूरज विजय ने मात्र चार गेंद में 14 रन खर्च किये।
इस मोके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, कोच दीपक प्रसाद, मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय, चयनकरत्ता संजय उर्फ़ पिंटू दा तथा शंकर सिंह, परवेज़ मुस्तफा,डॉ संजय, सिद्धार्थ आनंद, विक्रम सोलंकी इत्यादि ने टीम को बधाई दी।
नालंदा के मुन्ना कुमार को मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।कल दिनांक 20 मई को नालंदा का मुकाबला गया जी से खेला जायेगा।




Post Comment