Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : शशिम राठौर का अर्धशतक, पटना ने वैशाली को हराया।

पटना 18 मई 2026 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने प्रभावी प्रदर्शन किया।मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में दूसरा मुकाबला पटना बनाम वैशाली के बीच खेला गया जिसमें पटना ने 13 रनों से जीत दर्ज की।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाया। बल्लेबाजी में शशिम राठौर 52 रन, आकाश राज ने 14 और यशस्वी शुक्ला ने 51 रन तथा रोहित राज ने 25 रन बनाया।वैशाली की गेंदबाजी में आर्यन ने चार ओवर में 41 रन देखकर 3 विकेट चटकाए। सचिन को दो विकेट मिला तथा कार्तिक MD अरीज़ याकूब और रंजन को एक-एक विकेट मिला।

वैशाली ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाया बल्लेबाजी में अशीष परमार ने 49 गेंद में छह चौके चार छक्के लगाकर 70 रनों की पारी खेली। मोहम्मद अरीज़ याकूब ने नाबाद 39 रन तथा मुकेश कुमार ने 20 रन बनाया।पटना की गेंदबाजी में पवन कुमार और सूरज कुमार को दो-दो विकेट मिला तथा मनमोहन और आकाश राज को एक-एक विकेट। पटना नहीं है मुकाबला 13 रनों से अपने नाम किया।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 − 3 = ?