पटना 18 मई 2026 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने प्रभावी प्रदर्शन किया।
यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना में दूसरा मुकाबला गया बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया जिसमें गया ने 49 रनों से जीत दर्ज की। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाया। बल्लेबाजी में सैयद सैफुल्लाह ने 35 रन, यश राज सिंह ने 39 रन तथा शिवम किशोर ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली।शेखपुरा की गेंदबाजी में कप्तान नवाज खान और रश्मि कांत रंजन ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा सूरज विजय और शुभम कुमार ने एक-एक विकेट।

शेखपुरा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 117 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुभम कुमार 19 रन, संजीव कुमार 28 रन तथा कप्तान नवाज खान ने 19 रनों की पारी खेली। गया की गेंदबाजी में निक्कू कुमार और प्रीतम राज ने तीन-तीन विकेट चटकाए मयंक पाण्डेय को दो विकेट मिला तथा देवराज को एक विकेट।इस मुकाबले को गया ने 49 रनों से जीत कर अपने नाम किया।
Share this content: