Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: कुमार श्रेय और रजनीश के अर्धशतक से जहानाबाद ने अरवल को 48 रनों से हराया।

पटना 18 मई 2026 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों ने प्रभावी प्रदर्शन किया।

मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला,जहानाबाद (मेंस टी20) और अरवल (मेंस टी20) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जहानाबाद की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन बनाए। बल्लेबाजी में कुमार श्रेय ने 86 रन, रजनीश कुमार ने 78 रन तथा संतोष कुमार ने 21 रन का योगदान दिया, वहीं कप्तान कुश प्रताप ने अंत में नाबाद 20 रन की उपयोगी पारी खेली।अरवल की ओर से गेंदबाजी में दीपेश कुमार गुप्ता ने 2 विकेट तथा सचिन सिंह, शांतनु चंद्र एवं आयुष रवि शंकर ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में अरवल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन ही बना सकी। अरवल की ओर से बल्लेबाजी में आयुष रवि शंकर ने 61 रन, विवेक कुमार ने 40 रन तथा आनंद प्रकाश ने 31 रन का योगदान दिया।जहानाबाद की ओर से गेंदबाजी में राजू यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट, गौतम भगवत ने 2 विकेट तथा कुमार श्रेय, सूरज और शशि ने 1-1 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। इस प्रकार जहानाबाद ने यह मुकाबला 48 रन से अपने नाम किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

आदित्य के तूफानी शतक से बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,

Next post

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : गया जी ने शेखपुरा को 49 रनों से हराया।

Post Comment

🔒 Security Check
7 − 6 = ?