Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : नवादा ने शेखपुरा को 23 रन से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में नवादा, गया, पूर्णिया और अररिया की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना में खेले गए पहले मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 23 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक रविंद्र रंजन ने 58 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान दीपक महेश कुमार ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जबकि अनुराग संजीव कुमार ने 14 रन और सुदर्शन राजेश कुमार ने 12 रन का योगदान दिया।

शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी में रश्मि कांत रंजन ने 21 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। कप्तान नवाज खान और सचिन कुमार को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सचिन कुमार ने 37 रन, रश्मि कांत रंजन ने 15 गेंदों पर 30 रन, सूरज विजय ने 27 रन तथा आयमन पठान ने नाबाद 16 रन बनाए।नवादा की ओर से गेंदबाजी में अर्नव कुमार यादव ने 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अनुराग संजीव कुमार और सुदर्शन राजेश कुमार को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 4 = ?