बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : गया जी ने नालंदा को 36 रनों से पराजित किया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना में खेले गए दूसरे मुकाबले गया ने नालंदा को 36 रनों से हराया।
गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद सैफुल्लाह ने 51 गेंद में 7 चौक दो छक्के लगाकर 67 रनों की पारी खेली यश राज सिंह ने 42 गेंद में दो चौके दो छक्के लगाकर 51 बनाया तथा प्रीतम राज ने 14 की पारी खेली। नालंदा की गेंदबाजी में राजमणि प्रसाद ने चारों भर में 25 संडे कर तीन विकेट चटकाए तथा सुमन और आदित्य को एक-एक विकेट मिला

नालंदा ने 19.1 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित राज ने 39 रन, अमित कुमार ने 42 रन तथा राजमणि ने 19 रनों की पारी खेली।गया की गेंदबाजी में प्रीतम राज ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा गौतम और शिवम को दोनों विकेट मिला एवं गौरव को एक विकेट।गया बनाम नालंदा के बीच हुए इस मुकाबले में गया ने नालंदा को 36 रनों से पराजित किया।



Post Comment