Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : अररिया ने कटिहार को 8 विकेट से हराया। 

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहले मुकाबले में अररिया ने कटिहार को 8 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम 10.3 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अश्विनी कुमार ने 10 रन, अंकित सिंह और मयंक पमनानी ने 8-8 रन बनाए।अररिया की ओर से गेंदबाजी में उत्तम कुमार ने 17 रन देकर 4 विकेट लिए। नवनीत किसलया और अमित कुमार चौहान ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, जबकि कप्तान श्रवण कुमार को 1 विकेट मिला।

66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अररिया ने 9.1 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मोहम्मद मुस्तफा असफाक ने नाबाद 34 रन की पारी खेली, जबकि अमन राज ने नाबाद 18 रन बनाए।कटिहार की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 2 विकेट हासिल किया.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 5 = ?