Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : पूर्णिया ने किशनगंज को 8 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में दूसरे मुकाबला किशनगंज बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट पर 105 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूर्यमराज ने 34 रन, मोहम्मद तबरेज आलम ने 19 रन तथा आकाश और हिटलर ने 17-17 रनों की पारी खेली।पूर्णिया की गेंदबाजी में भास्कर दुबे ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा विशाल कुमार ने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए एवं आकिब मंजर को दो विकेट मिला और अनिमेष को एक विकेट।

पूर्णिया ने आठ ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को जीत लिया भास्कर दुबे ने 26 गेंद में छह चौके चार छक्के लगाकर नाबाद 56 रनों की पारी खेली और अभिषेक कुमार ने 37 रन बनाया। किशनगंज की गेंदबाजी में सूर्य राज को दो विकेट मिला। इस मैच को पूर्णिया ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 5 = ?