Home Bihar BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: गोपालगंज को हरा पटना सेमीफाइनल में

BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: गोपालगंज को हरा पटना सेमीफाइनल में

by Khelbihar

पटना : बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पटना ने गोपालगंज को 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। यह मुकाबला पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया, जहां पटना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। गोपालगंज की ओर से बिकाश चौधरी ने 26 गेंदों पर 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अमोद यादव ने अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 33 रन बनाए। आर्यन राज ने 27 रन तथा प्रशांत कुमार ने 13 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया।

पटना की ओर से राहुल राठौर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शाशीम राठौर ने 2 विकेट प्राप्त किए जबकि सूरज कश्यप को 1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: गोपालगंज को हरा पटना सेमीफाइनल में

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पटना की ओर से हर्ष राज ने नाबाद 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आशीष कुमार ने 20 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। आकाश राज ने नाबाद 35 रन का योगदान दिया।

गोपालगंज की ओर से अमोद यादव ने उपयोगी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए जबकि सुजय कुमार शर्मा को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ पटना की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े