Loading Now
×

BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी : रोमांचक मुकाबले में दरभंगा को हरा गया जी सेमीफाइनल में

पटना : बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वहीं दूसरे मुकाबले में गया ने दरभंगा को 13 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह मुकाबला भी पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर गया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। गया की ओर से प्रीतम राज ने 21 गेंदों पर 37 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। शिवम किशोर ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए तथा कप्तान गौतम कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। रंजन राज ने 18 रन और ऋषि राज ने अंतिम ओवरों में नाबाद 9 रन जोड़े।

दरभंगा की ओर से अल्तामिश ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मयंक कुमार और अनुराग सिंह राय ने 2-2 विकेट प्राप्त किए जबकि मानिकांत यादव को 1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी : रोमांचक मुकाबले में दरभंगा को हरा गया जी सेमीफाइनल में

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। दरभंगा की ओर से अल्तामिश ने 50 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अनुराग सिंह राय ने 23 रन बनाए जबकि आयुष आनंद लोहारुका ने 13 रन का योगदान दिया। गया की ओर से शिवम किशोर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान गौतम कुमार और निकु कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए जबकि प्रीतम राज को 1 विकेट मिला।

इस जीत के साथ गया की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 4 = ?