स्व: बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल 7 विकेट से जीती
सोनपुर : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का दूसरा मुकाबला अल्फा इलेवन और हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अल्फा ईलेवन को सात विकेट से हराया।
इसस पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के महासचिव शंकर राॅय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.
आज का मैच अल्फा ईलेवन बनाम हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया. अल्फा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 199 रन 10 विकेट पर बनाई. अल्फा के लिए सर्वाधिक 78 रन जयस और 37 रन विवेक ने बनाए। शिवांश ने 4.4 ओवर में 22 रन खर्च कर पांच विकेट चटकाएं। वहीं निरज ने दो विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल ने लक्ष्य को ओपनर बल्लेबाज वैभव राज के शानदार शतक 124* रन व निरज के 36 रन की बदैालत 24.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आदित्य ने 6 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिए। विजेता टीम के वैभव राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
अल्फा इलेवन: 27.4 ओवर में 199 रन पर 10 विकेट, जयस राज 78, विवेक 37, विराट 21, अतिरिक्त 23, शिवांश 5/22, निरज 2/21, वैभव 1/41.
हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल : 24.5 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन, वैभव राज 124*, निरज 36, शिव 19* अतिरिक्त 12, गिरीश गिरी 1/37, आदित्य 1/30, सुमित 1/26.
Share this content:



Post Comment