Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी : अमन के घातक गेंदबाजी(6विकेट) से नवादा ने नालंदा को हराया।

नालंदा : आज दिनांक 1अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम नालंदा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया ।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 154 रन बनाये जिसमे सौरव ने 29 रन, विनीत ने 26 रन , तेज प्रताप ने 18 रन, अंकित सौरव ने 16 रन, आरव ने 14 रन तथा अभिनव ने 11 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज अमन ने 28 रन पे 6 विकेट, अंश ने 38 पर 2 और सत्या तथा साहिल ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी : अमन के घातक गेंदबाजी(6विकेट) से नवादा ने नालंदा को हराया।

जवाब मे खेलते हुए नवादा ने 27 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुरज ने 37 रन हर्ष ने 31 रन, सुभास ने 21 अमर ने 12 रन, इशू ने 20 रन तथा विक्रम ने 21 रन का योगदान दिया ।

नालंदा की ओर से गेंदबाज़ अरुणेश वर्मा ने 32 रन देकर 3 विकेट तथा तेज प्रताप ने 51 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया।

1776133001946 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी : अमन के घातक गेंदबाजी(6विकेट) से नवादा ने नालंदा को हराया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के अमन को दिया गया।कल दिनांक 02-04-2026 को शेखपुरा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?