Loading Now
×

सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-19 के पहले मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 30 रन से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के पहले मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 30 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अमन ने 82 रन और राज मनोज ने 50 रन का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-19 के पहले मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 30 रन से हराया।

वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट शोभित ने 3 विकेट वही सुशील और अनमोल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 44.4 ओवर में 257 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान वरुण ने 72 रन वहीं रंजीत और केशव ने 41-41 रन का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन और सौरभ ने 3-3विकेट प्राप्त किया किया।

शानदार आलराउंड खेल के प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के अमन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दिया।

1776133001946 सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-19 के पहले मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 30 रन से हराया।

इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 अप्रैल का मुकाबला सुपौल बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 5 = ?