पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमेटी ऑफ़ मनेजमेंट के बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए . इस बैठक की अध्यक्षता बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने किया. बैठक में हुए निर्णय के अनुसार राकेश कुमार तिवारी बीसीसीआई की होने वाली ए जी एम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे और बीसीसीआई के होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे.
बैठक में हुए निर्णय में जूनियर सेलेक्सन कमेटी में बदलाव करते हुए मनीष कुमार ओझा को चेयरमैन , अनंत प्रकाश और प्रभात कुमार को सदस्य बनाया गया. बैठक में चुनाव के निर्णय को स्वीकार करते हुए सचिव संजय कुमार और कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह को बैंक ऑफ़ इंडिया के सचिवालय शाखा में अधिकृत हस्ताक्षरी हेतु प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्णय लिया गया
बैठक में बीसीए का कार्यालय नए स्थान से संचालित करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी , उपाध्यक्ष दिलीप सिंह , सचिव संजय कुमार , संयुक्त सचिव कुमार अरविन्द , कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह , जिला संघो के प्रतिनिधि संजय कुमार , बीसीए के सी ई ओ सुधीर कुमार झा सहित सहित सुपरवाइजरी कमेटी के चेयरमैन अलोक कुमार और सदस्य संदीप वागले आदि उपस्थित रहे.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…