बीसीए(जगन्नाथ गुट) ने सबा करीम पर दायर किया अवमानना का मुकदमा,

Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (जगन्नाथ गुट) के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय, बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी और महाप्रबंधक सबा करीम के खिलाफ सर्वोच्च अदालत के आदेश के उल्लंघन करने के कारण अवमानना का मुकदमा दायर कर दिया है।।

जगन्नाथ सिंह का कहना है कि इन लोगों ने सर्वोच्च अदालत के नौ अगस्त 2018 के आदेश का उल्लंघन किया है। जगन्नाथ ने इससे पहले एक पत्र लिखकर इन सभी को केस करने की चेतावनी दे दी थी। उन्होंने अपने पहले के पत्र में कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी वेबसाइट पर गोपाल बोहरा और रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाली गैरपंजीकृत बीसीए के संविधान को अपनी वेबसाइट से नहीं हटाती है तो वह इन सभी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मुकदमा करेंगे।

अंतत: जगन्नाथ ने इन सभी के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर कर दिया है। जगन्नाथ ने अपनी शिकायत में सीओए सदस्यों, जौहरी और करीम के खिलाफ मुकादमा दायर करने को कहा है। इस शिकायत की एक प्रति आईएएनएस के पास है।अपनी याचिका में जगन्नाथ ने कहा है, आप इन उत्तरदाताओं के खिलाफ जानबूझकर सर्वोच्च अदालत के नौ अगस्त 2018 के आदेश को न मानने के कारण अवमानना का मुकादमा शुरू कीजिए।

बीसीए के अध्यक्ष ने न सिर्फ गैरपंजिकृत संविधान को लेकर इन सभी को चेतावनी दी थी बल्कि बिहार में अंडर-16 आयु वर्ग में चुनिंदा खिलाड़ियों की उम्र जांच कार्यक्रम को भी रुकवा देने के कारण करीम को घसीटा है। जगन्नाथ ने कहा था कि करीम ने दूसरे समूह द्वारा चुने गए खिलाड़ियों की मेडिकल जांच के बाद अन्य समूह के खिलाड़ियों की मेडिकल जांच को बीच में ही रुकवा दिया था।

जगन्नाथ ने कहा है कि अदालत को बताया है कि उन्होंने करीम से इस मामले को लेकर जवाब मांगा था लेकिन करीम ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago