बीसीए अध्यक्ष ने 6 बाहरी खिलाड़ियो के चयन पर सिनियर चीफ सेलेक्टर और सीईओ से मांगा जबाब,देखे

Khelbihar.com

Patna:बिहार क्रिकेट संघ के नई अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएश के सीईओ को कड़ा ईमेल किया है और बिहार विजय हज़ारे क्रिकेट टीम में 6 खिलाड़ियो के बदलाव के बारे में पूछा है,जिसको लेकर लगातार सोसल मीडिया पर और खेलबिहार. कॉम ने भी चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़ा किया था।।

खेलबिहार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज जो बिहार विजय हज़ारे टीम में 6 खिलाड़ियो को भेजा जाएगा उनको लेकर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महोदय राकेश तिवारी ने बीसीए के सीईओ से ईमेल द्वारा और कई बिंदुओं पर सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ सेलेक्टर से जवाब मांगने और अध्यक्ष को सूचित करने को कहा है।

श्री तिवारी ने बीसीए सीईओ से कहा है कि क्या टीम प्रबंधन द्वारा आपसे बदलाव की मांग की गई थी। अगर ऐसा किया भी गया था तो जो सुरक्षित खिलाड़ी थे उसमें से क्यों नहीं भेजा गया। बदलाव इतना बड़ा करने की जरुरत कैसे पड़ी की बहार से टीम में खिलाड़ियो को जगह देनी पड़ी।।

आपको बता दे कि जब खेलबिहार.कॉम ने स्टैंड बाई से बाहर के खिलाड़ियो के चयन को।लेकर सवाल उठाए थे तबसे सोसल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो गयी,और लोग भी सवाल पूछने लगे, बिहार के क्रिकेट जानकारों ने भी कहा था कि स्टैंडबाई खिलाड़ियो को छोड़ बाहर से कैसे टीम में जगह दे दी गई।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago