149
पटना : बिहार क्रिकेट संघ ने कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 कैंप के फाइनल लिस्ट की दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमे सिर्फ चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पहली लिस्ट में कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।पहले लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों के नाम एवं जिला के नाम में गड़बड़ी हो गई थी जिसे बीसीए ने सुधार कर दिया है।
गलत टाइपिंग के बजह से पहले लिस्ट के सीरियल नंबर 18 में विश्वजीत शुक्ला के जगह पर वैभव शुक्ला लिखा गया था जबकि सीरियल नंबर 13 में उदित कुमार को सिवान जिले का बताया गया था लेकिन उसे अब बीसीए ने सुधार करते हुए उदित कुमार को शिवहर जिले का बताया है।
बीसीए द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में चयनित खिलाड़ियों के नाम :-
- आरिफ़ रिज़वान -सिवान,
- रणजीत कुमार -औरंगाबाद,
- विशाल कुमार-मुज़फ़्फ़रपुर,
- राजेश रंजन-दरभंगा
Share this content: