Loading Now
×

धनबाद क्रिकेट संघ ने की सभी आयु वर्गों के चयन ट्रायल की तारीखों की घोषणा

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ ने सभी आयु वर्गों के लिए चयन ट्रायल की तारीखों की घोषणा कर दी है। संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने मंगलवार को बताया कि पांच नवंबर को सीसीडब्ल्यूओ मैदान में महिला वर्ग की सभी आयु वर्ग की टीमों का चयन होगा।

इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्हें नौ बजे मैदान में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। वहीं छह नवंबर को जियलगोरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे से अंडर-14 वर्ग के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है।

वहीं अंडर-16 वर्ग के लिए 12 नवंबर और अंडर-19 वर्ग के लिए 13 नवंबर को ट्रायल होगा। यह भी जियलगोरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। महासचिव ने बताया कि इसमें वहीं खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका पूर्व में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 1 = ?