पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए BCA महिला सीनियर एवं अंडर-23 टी-20 और वन डे ट्रॉफी 2025-26, BCA महिला अंडर-19 टी-20 एवं वन डे ट्रॉफी 2025-26 तथा BCA महिला अंडर-15 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के कार्यक्रम (फिक्स्चर) जारी कर दिए हैं।
महिला सीनियर एवं अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जून 2026 से होगा तथा इसका समापन 11 जून 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। इस प्रतियोगिता के मैच मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना एवं VDCA ग्राउंड, पटना में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 जून को मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा।
महिला सीनियर एवं अंडर-23 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए भी कुल 8 टीमों का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 13 जून 2026 से होगी तथा फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन 20 जून 2026 को होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले VDCA ग्राउंड, पटना एवं मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 20 जून को मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित होगा।
वहीं BCA महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लिए भी 8 टीमों का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 8 जून 2026 से होगी और 13 जून 2026 को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मैच स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड ग्राउंड एवं सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में आयोजित होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला भागलपुर में खेला जाएगा।
महिला अंडर-19 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए भी 8 टीमों का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जून 2026 से होगा तथा समापन 22 जून 2026 को होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर एवं रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 जून को मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा BCA महिला अंडर-15 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए कुल 6 टीमों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता 8 जून 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले CAB ग्राउंड, मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले जाएंगे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास के लिए नियमित और प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंटों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिला खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम :
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल अरफ़ीन ने कहा कि BCA महिला क्रिकेट को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का अवसर प्रदान करेंगी, जिससे उनके खेल कौशल में वृद्धि होगी और भविष्य में बिहार की महिला क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी जिला इकाइयों, खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों से प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान, आवास अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। BCA का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना और प्रतियोगिताओं का आयोजन BCCI मानकों के अनुरूप कराना है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…