बीसीए सीनियर वर्ग सुपर लीग : दोहरे शतक से चूके पीयूष, पटना मजबूत स्तिथि

पटना: सीनियर वर्ग के सुपर लीग के तीन दिवसीय मैच पीयूष सिंह के शानदार 192 रनों के बदौलत पटना की स्थिति पहली पारी में मजबूत हो गयी।मुजफ्फरपुर और पटना के बीच सुपर लीग के खेले जा रहे इस मैच में पटना की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की मैच की समाप्ति तक 3 विकेट पर 368  रन बना लिया है।

पटना की ओर से बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी अनिमेष कुमार और पीयूष कुमार सिंह ने पहली विकेट की साझेदारी में 183 रन बनाकर टीम को एक मजबूत आधार दिया।

पटना की ओर से अनिमेष 85 रन, पीयूष 192 रन और आशीष 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहले दिन के मैच की समाप्ति के समय हर्ष राज 28 रन और आकाश राज 21 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद रहे।मुजफ्फरपुर की ओर से राहुल, देवाशीष और नमन सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago