BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : जहानाबाद ने पटना को 28 रनों से हराया.

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।इसी में मोईनल-हक़, स्टेडियम पटना में जहानाबाद बनाम पटना के बीच खेला गया जिसमे जहानाबाद ने 28 रन से जीत दर्ज की।

जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में 10 विकेट पर 237 रन बनाया। बल्लेबाजी में कुमार अरबिंद श्रेय 144 गेंद में 15 चौका 6 छक्का लगाकर 155 रनों की एक प्रभावी पारी खेली और सूरज ने 61 गेंद में 42 रन बनाया।

पटना की गेन्दबाजी में शाबाज़ 7 ओवर 1 मेडन 41 रन 2 विकेट, आकाश 7 ओवर 42 रन 2 विकेट, सूरज 10 ओवर 1 मेडन 39 रन 2 विकेट और शशीम राठौर 9 ओवर 44 रन 2 विकेट तथा अभिषेक को 1 विकेट मिला।

पटना ने 42.1 ओवर में 209 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान सूरज कश्यप 48 रन, रजनीश कुमार 41और पियूष कुमार ने 29 रन बनाया।

जहानाबाद की गेन्दबाजी में जितिन कुमार यादव ने 6 ओवर में 1 मेडन 16 रन देकर 3 विकेट चटकाया। अरबिंद श्रेय, सूरज सतपाल और शशि राजू को 2-2 विकेट मिला तथा विश्वास मिथिलेश सिंह को 1 विकेट।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।इसी में मोईन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

10 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

12 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

13 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

14 hours ago