पटना 5 मार्च: बिहार क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सह अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने आज सोमवार(दोपहर 1:57 ) को बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के नए चीफ तथा गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन एस. खंडवाला से दूरभाष पर वार्ता कर नई जिम्मेवारी सम्भालने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस वर्ता के दौरान बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने उन्हें बिहार आगमन पर मुलाकात कर बिहार क्रिकेट की गतिविधियों से अवगत कराते हुए जोड़दार स्वागत अभिनन्दन की बात कही। श्री मिश्र ने बीसीसीआई के एंटी यूनिट का शब्बीर हुसैन एस. खंडवाला को नए प्रमुख बनाने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली एवं सचिव जय शाह सहित बोर्ड के अपैक्स काउंसिल के प्रति आभार प्रकट किया।
बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा” हुसैन साहब गुजरात प्रांत के कुशल डीजीपी रहे है। अब यह बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के नये चीफ बने है। यह एक कुशल डीजीपी रहे है जिससे बीसीसीआई को सुरक्षा मामलो पर हुसैन साहब के अनुभव का लाभ मिलेगा और बोर्ड समेत सभी राज्यों के कार्य में और पारदरिशता आएगी और दुनिया का सबसे अच्छा संगठन और मजबूत होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…