कराटे

बीसीए सुपर लीग सीनियर: मैच के दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, शतक से चूके मंगल

पटना: स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे तीन दिवशीय बीसीए सुपर लीग सिनीयर वर्ग के मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। गया और कैमूर के बीच खेले जा रहे इस मैच में कैमूर को पहली पारी में 5 रनों की बढ़त हासिल हुई।

इस मैच में कैमूर की टीम 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में गया की टीम पहली पारी में सभी विकेट खोकर 278 रन हीं बना सकी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कैमूर की टीम दो विकेट पर 35 रन बना चुकी है। कैमूर के दोनों सलामी बल्लेबाज शशांक उपाध्याय 19 रन और अभिषेक कुमार सिंह 9 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इन दोनों को गया के प्रवीण प्रकाश ने आउट किया।

पहले दिन के स्कोर 220 रन से आगे खेलते हुए कैमूर की टीम 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में कैमूर की ओर से शशांक 66 रन, अभिषेक कुमार सिंह 37 रन, गुपिल राय 35 रन, राहुल चौबे 4 रन, सत्यम कुमार यादव 28 रन, राजू कुमार शर्मा 11 रन, अनुभव सिंह 4 रन, शिवम सिंह यादव 28 रन और विकास पटेल 38 रन, धनेश चौहान एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि निशांत सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे। गया की ओर से प्रवीण प्रकाश ने 3 विकेट, नितीश सिंह ने 2 विकेट और निक्कू सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी गया की टीम मंगल महरौर की 98 रनों की संघर्षपूर्ण पारी के बदौलत लक्ष्य से 5 रन पीछे रहकर 278 रन पर सिमट गई। गया की ओर से मंगल के अलावा गौतम कुमार 10 रन, सैफुल्लाह 33 रन, रंजन राज 8 रन, शिवम किशोर 31 रन, अभिषेक रहाणे 10 रन, नरेंद्र प्रसाद 41 रन, निक्कू सिंह 21 रन, रोहित त्रिपाठी 6 रन और प्रियरंजन 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश सिंह 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कैमूर की ओर से विकास पटेल ने 5 विकेट, धनेश चौहान 3 विकेट और गौरव सिंह तथा दानिश खान ने एक-एक विकेट लिए।दूसरी पारी में खेलने उतरी कैमूर के भी दो विकेट गिर चुके है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago