Home Bihar बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी:औरंगाबाद ने बक्सर को 9 विकेट से हराया।

बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी:औरंगाबाद ने बक्सर को 9 विकेट से हराया।

by Khelbihar

पटना : बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में आज बक्सर बनाम औरंगाबाद (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदीसोपुर, पटना) मैच में औरंगाबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिषेक यादव 33, आदित्य वत्स 36 और अनुराग ने नाबाद 16 रन बनाया।औरंगाबाद की गेंदबाजी में अंकुश अग्रवाल 7 ओवर 37 रन 5 विकेट तथा नंदन को 2 विकेट मिला एवं अजय सोनम और प्रभात को एक-एक विकेट।

औरंगाबाद में 15.4 ओवर में एक विकेट पर 144 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में नवीन कुमार नाबाद 48 रन और प्रिंस भूषण 46 गेंद में 13 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 75 रनों की पारी खेली।बक्सर की गेंदबाजी में केवल कैसर खान को एक सफलता मिली।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े