Home Bihar बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय ने समस्तीपुर को 59 रन से हराया।

बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय ने समस्तीपुर को 59 रन से हराया।

by Khelbihar

बेगूसराय :आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के तीसरे मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 59 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 323 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान कप्तान युवराज ने 115 गेंद में 124 रन का योगदान दिया वहीं आशीष ने 69 रन का योगदान दिया।

वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल और मंदीप ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 46.5 ओवर में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान शाश्वत गिरधर ने 106 रन और आदित्य ने 60 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट चंदन, आयुष और हर्ष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।शानदार बल्लेबाजी करने वाले बेगूसराय के कप्तान युवराज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय टीम के पूर्व कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने दिया।

इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 अप्रैल का मुकाबला सुपौल बनाम बेगूसराय के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े