Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल सीसी और वेस्टर्न सीसी विजयी।

पटना, 9 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के त त्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल सीसी और वेस्टर्न सीसी ने जीत हासिल की। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में खगौल सीसी ने पीरमुहानी सीसी को 7 विकेट और वेस्टर्न सीसी ने एफसीआई को 5 विकेट से मात दी।

पीरमुहानी सीसी बनाम खगौल सीसी

टॉस पीरमुहानी सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बनाये। जवाब में खगौल सीसी की टीम 31.2 ओवर में 3 विकेट 170 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रुपेश (28 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पीरमुहानी सीसी : 35 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन, गौतम कुमार 35, आकाश शर्मा 41,कुणाल कुमार सिंह 17, अविनाश कुमार सिंह 16, सुधाकर कोहली 10, रौनक कुमार 14, श्वेत कुमार 18, अतिरिक्त 14, विनय कुमार 1/23, करण कुमार 2/25, रुपेश 2/23, रेयांश केशरी 1/35, अनुराग 1/25

खगौल सीसी : 31.2 ओवर में 3 विकेट पर 170 रन, शिबू भूषण 29, अमन कुमार 58, करण कुमार 29, रुपेश नाबाद 28, अतिरिक्त 19, आकाश शर्मा 3/12

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल सीसी और वेस्टर्न सीसी विजयी।

एफसीआई बनाम वेस्टर्न सीसी 

पटना सिटी के मंगल तालाब स्टेडियम में टॉस एफसीआई ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाये। जवाब में वेस्टर्न सीसी की टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सुनील (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

एफसीआई : 30 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन, अनुराग कुमार यादव 38, सार्थक राज 24, रोहित 12, अतिरिक्त 25, सुनील 3/18, शू लिन 1/16, राहुल राठौर 1/16, रवि भारती 2/25, सूरज माही 1/35

वेस्टर्न सीसी : 13 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन, शून लिन 30, सूरज माही 29, विनय कुमार 12, आर्ष नाबाद 21, संजीवन साहू नाबाद 14, अतिरिक्त 20, सुभाष 1/28, अनुराग कुमार यादव 3/18, रोहित कुमार 1/31.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 3 = ?