Loading Now
×

बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : तेजस्वानी के शतक से टीम सी ने टीम बी को हराया*

पटना:  स्थित CAB मैदान पर खेले गए बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला अंडर-15 टीम सी ने बीसीए महिला अंडर-15 टीम बी को 196 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सी ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए। टीम सी की ओर से कप्तान तेजस्वानी ने नाबाद 146 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 27 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सुषमा सुमन ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि रानी ने 34 रन और इशिता यादव ने 20 रन का योगदान दिया।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : तेजस्वानी के शतक से टीम सी ने टीम बी को हराया*

टीम बी की ओर से गेंदबाजी में अनन्या पांडे ने 7 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट लिए। आरोही केशरी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि अन्वी कश्यप और शनाया राज गुप्ता को 1-1 विकेट मिला।

354 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी 35 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। टीम बी की ओर से कप्तान लकी सिंह ने 35 रन बनाए। अफरीन प्रवीण ने 15 रन और कुमारी अवंतिका ने 11 रन का योगदान दिया।

टीम सी की ओर से गेंदबाजी में रीमा कुमारी ने 6 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सोनम कुमारी ने 2 विकेट लिए, जबकि सिद्धि कुमारी ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। कप्तान तेजस्वानी ने 1 विकेट हासिल कर टीम की जीत में योगदान दिया।

इस जीत के साथ बीसीए महिला अंडर-15 टीम सी ने प्रतियोगिता में अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखा।

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 8 = ?