Patna: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग नियमों के उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है. बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया जो आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है. शॉ के सहित घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले दिव्या गजराज और विदर्भा के लिए खेलने वाले अक्षय डुल्लरवार को भी 8 महीने के लिए सस्पेंड किया है.
26.6K8:48 PM – Jul 30, 2019Twitter Ads info and privacy3,839 people are talking about this
पृथ्वी शॉ ने ट्वीट करके इसको स्वीकार लिया है और अपने साथी खिलाड़ियों को इन चीज़ों का ध्यान रखने की सलाह भी दी है. शॉ ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे आज पता चला है कि मैं 15 नवंबर तक क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा. मेरे नमून में प्रतिबंधित प्रदार्थ ‘टर्ब्यूटलाइन’ की मात्रा पाई गई है. दरअसल, मैंने फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान तेज सिर दर्द के कारण खांसी की दवा ली थी. यह सब अनजाने में हुआ. ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई थी. मैं क्रिकेट खेलना चाहता था, इसलिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर पाया. खैर, यह सब भाग्य में लिखा था. पिछले टूर्नामेंट में जो चोट लगी है, उससे अभी उबर रहा हूं लेकिन इस बैन की खबर ने मुझे झकझोर दिया है.”
शॉ ने कहा, “मुझे खेल जगत के अन्य खिलाड़ियों को जागृत करना है, उन्हें बताना है कि वह ऐसी दवा न लें क्योंकि यह दवा छोटे-छोटे से मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध है. हमें हमेशा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. मैं बीसीसीआई को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. बोर्ड में मेरी बात सुनी. क्रिकेट मेरी जिंदगी है, भारत, मुंबई के लिए खेलने से ज्यादा मेरे लिए कोई दूसरी चीज मायने नहीं रखती.”
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…