BCCI के सहयोग से बिहार में क्रिकेट स्वर्णिम कल को प्राप्त करेगा : बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने की स्थिति बन जाने पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश  कुमार तिवारी ने कहा की बीसीसीआई के सहयोग से बिहार में क्रिकेट स्वर्णिम कल को प्राप्त करेगा

ये बाते बीसीसीआई की 23 अक्टूबर को होने वाली चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन हुए सभी राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेने और सभी पदों पर एक एक नामांकन होने के बाद श्री तिवारी ने कहा. विदित हो की बीसीसीआई में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर सौरव गांगुली , सचिव पद पर जय साह , कोषाध्यक्ष पद पर अरुण ठाकुर सहित अन्य सभी पदों पर मात्र एक एक ही नामांकन दाखिल किया गये है . 

श्री तिवारी ने कहा की जिस तरह से बीसीसीआई में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है , उससे यह स्पष्ट है की देश में क्रिकेट के  विकास की एक नयी गाथा लिखी जाएगी. बिहार क्रिकेट पर चर्चा करते हुए श्री तिवारी ने  कहा की बीसीसीआई का हर स्तर पर सहयोग बिहार को प्राप्त होगा , और अध्यक्ष के नाते मेरी जिम्मेवारी है की विगत 18 वर्षों में जो बिहार क्रिकेट में खालीपन आया है , उसे पूरा करने का हर संभव प्रयाश करूं.

श्री तिवारीने कहा की हमसे  बिहार के  वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों के हित में जो भी बन पड़ेगा , उसे किया जायेगा और बीसीसीआई हमारे

विकास में सहायक होगी.

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बीसीसी आई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा की ,अध्यक्ष के निर्देशन और कमेटी मेम्बरों के सहयोग से बिहार क्रिकेट  वो हर पड़ाव को पार करेगा , जिसका सपना कभी लोग देखते थे.

सचिव के साथ साथ कमेटी के सभी सदस्यों उपाध्यक्ष दिलीप सिंह , संयुक्त सचिव कुमार अरविन्द , कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह और जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह , बीसीए के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा , पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह , सोना सिंह , ओमप्रकाश तिवारी आदि  ने भी बीसीसीआई के पदाधिकारियों को शुभकामना दिया.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 hour ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

9 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago