मुंबई 14 नवंबर: बीसीसीआई की 90वीं वार्षिक आम बैठक 4 दिसम्बर को होगी। बीसीसीआई ने शनिवार को राज्य संघों को लिखे गए एक पत्र में इस बारे में बताया है। इसमें कहा गया गया है कि सितम्बर में होने वाली वार्षिक आम बैठक जो स्थगित हुई थी, इसका नया स्थान कोलकाता होगा।
वर्तमान में बोर्ड में कोई लोकपाल नहीं है यह एक संवैधानिक आवश्यकता है पूर्व न्यायमूर्ति डीके जैन हाल तक लोकपाल थे लेकिन कुछ महीने पहले ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो इस वार्षिक आम बैठक में लोकपाल और नैतिकता अधिकारी की नियुक्ति का एजेंडा होगा। बीसीसीआई के पास कोई लोकपाल नहीं है और इसकी नियुक्ति की जानी है।
बीसीसीआई की 90वीं वार्षिक आम बैठक में अजेंडा सलेक्टरों की नियुक्ति पर अपडेट के बारे में भी है।बीसीसीआई के घरेलू सीजन (2021-22), आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 पर भारत के भविष्य के दौरे, कार्यक्रम और भारतीय पुरुष (सीनियर) टीम के सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित मामलों भी बातचीत होनी है। ये सब मुद्दे भी मीटिंग के अजेंडे में शामिल है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…