BCCI की एंटी करप्शन और एंटी डोपिंग कार्यशाला और U-16 आयु वर्ग के खिलाडियों की उम्र सम्बन्धी जांच संपन्न.

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित और बिहार क्रिकेट के तत्वावधान में एंटी डोपिंग और एंटी करप्शन का एक दिनी कार्यशाला एक सितम्बर को होटल अल्काजार, कंकडबाग, पटना में संपन्न हुआ. इस कार्यशाला में 155 खिलाडियों ने भाग लिया.

बीसीए के सी ई ओ सुधीर कुमार झा ने बताया की बीसीसीआई के     एंटी डोपिंग , उम्र निर्धारण और विशेषज्ञ चिकित्सक एवीपी ऑफिसर डा साल्वी और एंटी करप्शन ऑफिसर धीरज मल्होत्रा ने कार्यशाला में उपस्थित खिलाडियों और सपोर्टिंग स्टाफ को संबोधित किया.

डा साल्वी  ने उपस्थित खिलाडियों को डोपिंग से बचने के लिए अनेक प्रकार के उपाय बताए. डा साल्वी ने कहा की प्रतिबंधित दवाएं कुछ समय के लिए राहत तो देती है , मगर इससे खिलाडियों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है , प्रतिबंधित दवाओं के लेने से किडनी ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है .

डा साल्वी ने खिलाडियों को आगे बताया की अगर किसी कारणवश आपातकालीन परिस्थिथि में ऐसी दवा लेने केलिए चिकित्सक के द्वारा परामर्श दिया जाता है , तो उसकी सूचना बीसीसीआई  को अवश्य दे , ताकि डोपिंग टेस्ट पोजेटिव होने पर भी उन्हें प्रतिबंध नहीं झेलना पड़े.

एंटी करप्शन ऑफिसर धीरज मल्होत्रा ने खिलाडियों को किसी भी व्यक्ति के द्वारा दिए गए उपहार , प्रलोभन आदि से बचने की सलाह दी.

कार्यशाला के बाद डा साल्वी ने द अपोलो क्लिनिक , ओल्ड बाई पास रोड , कंकड़बाग में U -16 आयु वर्ग के 57 खिलाडियों का जांच किया गया. इस कार्यशाला और मेडिकल जांच में बीसीए के फिजियो  डा हेमेदु , डा ज्योति और डा रवि गोस्वामी के अलावे बीसीए कार्यालय के ए के चन्दन , बिपिन शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक रणजीत बादल साह उपस्थित रहे.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

13 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago