सी के नायडू : जीत के साथ बिहार का आगाज़,मिजोरम को पारी और 109 रनों से हराया।

khelbihar.com

पटना. सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 109 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है. इस मैच में बिहार की टीम पहली पारी में 459 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया , जबकि मिजोरम की टीम पहली पारी में 226 और दूसरी पारी में 124 रन हीं बना सकी. बिहार का अगला मैच, गाँधी स्टेडियम, बलांगीर ओड़िसा में 19 दिसंबर से ओड़िसा के खिलाफ है.

मैच के तीसरे दिन  मिजोरम ने पांच विकेट पर 202 रन से आगे खेलना शुरू किया, और मात्र 24 रन बनाकर पूरी टीम 226 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पहली पारी में  मिजोरम के सबसे सफल बल्लेबाज भी शतक बनाने से चूक गए.   आसिफ  92 रन बनाकर कर आउट हो गए. आसिफ के बाद कोई भी खिलाडी नहीं खेल सका एफ लाल्रुँत्फेला और डीका राल्टे शून्य तो थकिमा मात्र ५अन्च रन बनाकर आउट हुए. बिहार की ओर से सचिन कुमार सिंह ने पांच , सब्बीर ने चार तो अपूर्वा आनंद ने एक विकेट प्राप्त किया.

दूसरी पारी में भी मिजोरम की बल्लेबाजी नहीं चली और पूरी टीम मात्र 124 रन बनाकर आल आउट हो गया. मिजोरम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हरुऐअ ने 8, गौरव सिंह 18, रोहन 32, धन्कुर सिकरी एक, आसिफ 38 , एफ लाल्रुँत्फेला 6, थकिमा 2, डीका राल्टे 8 (नॉट आउट) और तिउनंगा, आदित्या मोरे, लालहरीअत्रंगा ने शून्य पर अपना विकेट खोया.  

बिहार की ओर सचिन और पवन ने 3-3 , सब्बीर खान ने 2 तथा प्रशांत और अपूर्वा ने एक एक विकेट लिए.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

4 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

23 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago