बीसीसीआई ने की घरेलू सत्र- 2021-22 कि घोषणा बीसीए को भेजा पत्र : संजय सिंह

पटना। आज शनिवार 3 जुलाई 2021 को बीसीसीआई ने अपने आगामी घरेलू सत्र -2021-22 के लिए इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न घरेलू टूर्नामेंटों की घोषणा कर दी और बिहार क्रिकेट संघ को वेबसाइट biharcricketassociation.com पर ईमेल पत्र भेजकर यह जानकारी दे दी है।

जिस पर बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है।क्योंकि लंबे समय से कोविड-19 के कारण बीसीसीआई की डोमेस्टिक टूर्नामेंट बाधित थी और पिछले वर्ष पूरा सीजन हीं खिलाड़ियों का बर्बाद हो गया था जिसकी भरपाई कर पाना थोड़ा कठिन होगा।लेकिन बीसीसीआई ने आज सत्र- 2021- 22 में अपने घरेलू टूर्नामेंटों का आयोजन करने को लेकर जो घोषणा की है वह खिलाड़ियों के हित में उठाए गए स्वागत योग्य कदम है।

इसके लिए बिहार क्रिकेट संघ बीसीसीआई के अध्यक्ष और भारतीय टीम के जांबाज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के प्रति आभार प्रकट करता है।बीसीसीआई द्वारा बीसीए को भेजे गए पत्र और इस सत्र में आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ राज्य सरकार का गाइडलाइन के मध्य नजर खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करते हुए युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियों में जुट जाएगी।

क्योंकि बीसीसीआई ने इस सीजन का आगाज सर्वप्रथम 21 सितंबर 2021 से सीनियर महिला एक दिवसीय लीग से करने की घोषणा की है।हीं सीनियर महिला एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी- 27 अक्टूबर, 2021 से होगी।जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 20 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और इसका फाइनल मुकाबला 12 नवंबर, 2021 को खेला जाएगा।क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जो पिछले सीजन में कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था इस बार तीन महीनों में खेली जाएगी।

जिसका आगाज 16 नवंबर, 2021 को होनी है और क्रिकेट का यह महाकुंभ 19 फरवरी, 2022 तक चलेगी।
वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 23 फरवरी 2022 से 26 मार्च, 2022 तक होना सुनिश्चित किया गया है।संजय सिंह ने कहा कि बीसीसीआई ने जो बीसीए को पत्र भेजा है उसमें यह साफ तौर पर जिक्र किया गया है कि इस सीजन में पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में कुल 2127 घरेलू खेल खेले जाएंगे और बीसीसीआई ने खिलाड़ियों व इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और कोविड-19 से सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए घरेलू सत्र की मेजबानी करने को लेकर आश्वस्त है ।

जिसे लेकर बिहार क्रिकेट संघ बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंटों में मेजबानी करने का अपना प्रस्ताव भी बीसीसीआई के समक्ष रखेगी।उक्त आशय की जानकारी बिहार क्रिकेट संघ मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago