BCCI ने जारी किया घरेलु कार्यक्रम,सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20अक्टूबर,रणजी 16 नवंबर से शुरू

मुंबई 03 जुलाई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 2021-22 सीजन के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। रणजी ट्रॉफी, जिसे 2020-21 में COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था, एक बार फिर से नवंबर 2021 से फरवरी 2021 के बीच तीन महीने की विंडो के दौरान खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान शेयर करते हुए लिखा, “घरेलू सीज़न 21 सितंबर, 2021 से सीनियर महिला वनडे लीग के साथ शुरू होगा और इसके बाद सीनियर महिला एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी होगी, जो 27 अक्टूबर, 2021 से होगी।इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर, 2021 को शुरू होगी और फाइनल 12 नवंबर, 2021 को खेला जाएगा।”

रणजी ट्रॉफी 16 नवंबर, 2021 से शुरू होकर 19 फरवरी, 2022 तक चलेगी। पचास ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी रणजी ट्रॉफी के पूरा होने के तीन दिन बाद यानी 23 फरवरी को शुरू होगी, जिसका फाइनल 26 मार्च को होगा।

बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, “इस सीजन में पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों में कुल 2127 घरेलू मैच खेले जाएंगे।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago