टीम के अन्य खिलाड़ियों की होगी बेइज्जती अगर शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ टीम में होता है शामिल: कपिल देव

नई दिल्ली 04 जुलाई: शुभमन गिल का इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलना अभी भी संदेह है क्योकि ऐसी खबरे छन के आ रही है कि अगर भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल की इंजरी ज्यादा रहती है तो वह पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से शुरू होगा।

इन्ही खबरो को लेकर भारत के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अगर भारतीय मैनेजमेंट चोटिल शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को बुलाते है तो यह अन्य खिलाड़ियों के लिए बेइज्जती होगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में पहले से ही 20 खिलाड़ियों का दल है और ऐसे में शॉ को श्रीलंका से बुलाने का कोई तुक नहीं बनता।

कपिल ने कहा आगे कहा कि” टीम में पहले से ही मयंक अग्रवाल और केएल राहुल है और इन दोनों के अलावा अभिमन्यू ईश्वरन भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल है। ये बाते कपिल देव ने एबीपी न्यूज के क्रिकेट शो में बातचीत के दौरान कहा है।

उन्होंने कहा,” मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। चयनकर्ताओं के लिए भी थोड़ी आदर होनी चाहिए। उन्होंने टीम चुना है और मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि ये कोहली और शास्त्री के इजाजत के बिना नहीं हुआ होगा। आपके पास पहले से ही दो बड़े ओपनिंग बल्लेबाज है केएल राहुल और मयंक अग्रवाल। क्यों आपको सच में तीसरे विकल्प की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि यह सही है। मैं उनके इस फैसले से खुश नहीं हूं। जो टीम उन्होंने चुना है उसमें पहले से ही ओपनर्स है और उनके रहते हुए किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना एक तरह से बेइज्जती होगी।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago