जाने भारतीय पूर्व कोच एवं न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन राइट की कुछ रोचक बातें

नई दिल्ली 04 जुलाई: भारतीय टीम के पूर्व कोच रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी जॉन राइट के  बारे में कुछ रोचक और उनसे जुडी बातो आपलोगो से साझा करने जा रहा हु। जॉन राइट का जन्म 5 जुलाई, साल 1954 को न्यूजीलैंड में हुआ। उन्होंने अपनी टीम की ओर से 82 टेस्ट मैच और 149 वनडे मुकाबले खेले है

करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बाते: 

उन्होंने साल 1977 में डर्बीशायर के लिए अपना डेब्यू किया और उसके बाद साल 1978 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।

न्यूजीलैंड की टीम में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का निकनेम ‘शेक’ पड़ा था। वो और ब्रूस एडगर न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी थे।

साल 1980 में जॉन राइट एक टेस्ट मैच में एक गेंद पर 8 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। 4 रन उन्होंने दौड़ कर पूरे किए और बाकी 4 रन ओवरथ्रो में मिले।

जॉन राइट को म्यूजिक से बहुत प्यार रहा है और वो अपने हर दौरे पर साथ में गिटार लेकर जाते थे। उन्होंने साल 2017 में अपना एल्बम रेड स्काइस लॉन्च किया।

जॉन राइट ने दो किताबें लिखी है – साल 1990 में उन्होंने क्रिसमस इन रारोटोंगा लिखा और साल 2006 में  उन्होंने इंडियन समर्स लिखा।

82 टेस्ट मैचों में उन्होंने 5334 रन बनाए है जिसमें 12 शतक शामिल है और उनका टॉप स्कोर 185 रन रहा है। 149 वनडे मैचों में उन्होंने 3891 रन बनाए है।

जॉन राइट ने 366 फर्स्ट-क्लास मैच खेले है जिसमें उन्होंने 25073 रन बनाए है। इस दौरान उनके नाम 59 शतक शामिल है। 349 लिस्ट -ए मैचों में उन्होंने 10240 रन बनाने का कारनामा किया है। साल 1998 में रानी के जन्मदिन के उपलक्ष में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उन्हें मेंबर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर नियुक्त किया गया।

2000 ई. में जॉन राइट को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का कोच नियुक्त हुए इसके अलावा उन्हें उस सीरीज के लिए भारत के मैनेजर का भी रोल दिया गया

2000-01 ई. में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा आने वाला था और टीम के मुख्य स्पिनर अनिल कुंबले चोटिल हो गए इसका फ़ायदा हरभजन सिंह को मिला वह भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे फिर जॉन राइट ने कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर हरभजन सिंह को इस दौरे के लिए तैयार किया और उनके अभ्यास की सारी सुविधाओं को देखा। हरभजन ने भी किसी को निराश नहीं किया और उस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने कुल  32 विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 minutes ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

19 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago