राष्ट्रीय क्रिकेट

पलामू वॉरियर्स बना झारखण्ड महिला प्रीमियर लीग का चैंपियन।

रांची : झारखंड वूमेन’एस प्रीमियर लीग में आज पलामू वॉरियर्स ने कोल्हान डायनामोज को 43 रनों से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोल्हान की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

फाइनल मैच में मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की आरती कुमारी को दिया गया । मैच में मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब चांदमुनी पूर्ति को दिया गया। फाइनल मैच के मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आकांक्षा टोप्पो को दिया गया।

वही रेवोल्यूशन नेशन वाइड एंटरटेनमेंट में बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड ममता पासवान को, रेवोल्यूशन नेशन वाइड एंटरटेनमेंट बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड चांदमुनी पूर्ति, बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड प्राची प्रधान को तथा द काया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दुर्गा मुर्मू को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार का वितरण जेएससीए के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शहदेव और सचिव श्री सौरभ तिवारी के हाथों किया गया।

आज के पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शहदेव, सचिव श्री सौरभ तिवारी संयुक्त सचिव श्री शाहबाज़ नदीम, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सहाय, पूर्व उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा, पूर्व संयुक्त सचिव श्री पी एन सिंह एवं जेएससीए के कमिटी मेंबर श्री मिहिर प्रीतिश टोपनो, संजय जैन, रमेश कुमार के साथ से साथ जेएससीए के आजीवन सदस्य मौजूद थे

मैच से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए स्कोर शीट संलग्न है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

9 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago