पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का नवाॅ लीग मुकाबला, विक्ट्री क्रिकेट क्लब, पटना और यूनीक क्रिकेट अकैडमी, पटना के बीच खेला गया जिसमें विक्ट्री क्रिकेट क्लब की टीम ने यूनीक क्रिकेट अकैडमी पटना को 36 रन से हराया।
आज का मैच विक्ट्री क्रिकेट क्लब और यूनीक क्रिकेट क्लब पटना के बीच खेला गया। विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 151 रन 10 विकेट पर बनाई। विक्ट्री क्रिकेट क्लब के लिए सर्वाधिक जयंत 37 रन, और आशीष ने 24 रन बनाए। प्रियांशु ने 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाएं। वहीं सचिन, संदीप और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी यूनीक क्रिकेट क्लब 20 ओवर में मात्र 120 रन 10 विकेट पर बना पाइ। प्रिंस ने 37 रन और सचिन ने 21 रन बनायें। वेदांत ने 28 रन और राधे ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए और वरुण ने दो विकेट लिए। विजेता टीम के वेदांत वरुण को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष विशनुकान्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.
संक्षिप्त स्कोर :
विक्ट्री क्रिकेट क्लब: 22.1 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन, जयंत 37, आशीष 24, तेजस्वी 16, अतिरिक्त 23, प्रियांशु 3/20, सचिन 2/29, संदीप 2/30, प्रिंस 2/35.
यूनीक क्रिकेट क्लब पटना: 20 ओवर में 115 रन पर 10 विकेट, प्रिंस 37, सचिन 21, रिवान 10 अतिरिक्त 34, वेदांत 3/28, राधे 3/37, वरुण 2/18.
Share this content:
देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…
पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…
खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…
नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…