झारखण्ड

देवघर जिला क्रिकेट संघ की आम बैठक संपन्न।

देवघर : आज दिनांक 7/06/2026 को स्थानीय के के एन स्टेडियम में देवघर जिला क्रिकेट संघ,देवघर की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पूर्व केएन स्टेडियम के प्रथम तल पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय का उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित था। संघ के कार्यालय का उद्घाटन स्टेडियम के केयर टेकर सुबल राउत और खान जी के द्वारा किया गया।

इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों के बीच सत्र 2025 – 26 में जिला क्रिकेट संघ के द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। जानकारी देते हुए संघ के सचिव श्री विजय झा ने बताया कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले झारखंड T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार देवघर से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित हो रहे इंटर जोनल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर से पांच महिला खिलाड़ियों के चयन की भी जानकारी दी गई।

विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा के बाद सचिव के द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार संघ का चुनाव कराने का भी निर्णय लिया गया है जिसके तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आज के बैठक में संघ के सचिव श्री विजय झा के अलावा संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, अतिकुर रहमान,नीरज सिंहा,अनिल झा, आलोक राजहंस, ज्ञान प्रकाश, कंचन सौरभ मिश्रा,अभय गुप्ता, अमरेंद्र, राकेश पांडे, मिंटू सिंह और लाली आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

9 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago