धनबाद : बीसीसीआइ के पिच व ग्राउंड्स कमेटी के सदस्य एसबी सिंह रविवार को धनबाद के तीन स्टेडियम का दौरा कर निरीक्षण किया। वे यहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के आयोजन की संभावना तलाशने आए थे।
क्यूरेटर एसबी सिंह ने इस दौरान डिगवाडीह के टाटा स्टेडियम, जियलगोरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मुगमा के प्रभात स्टेडियम का निरीक्षण किया। सिंह ने तीनों मैदान के विकेट व आउटफील्ड की प्रशंसा की। हालांकि कहा कि प्रथम श्रेणी मैच के आयोजन के लिए जो चीज जरूरी है, उसमें ड्रेसिंग रूम काफी अहम है।
उन्होंने यहां स्टेडियम में आवश्यक सुधार के बारे में धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। कहा कि कुछ जरूरी सुधार के बाद यहां अगले सत्र में प्रथम श्रेणी के मैच कराए जा सकेंगे। इस दौरान मुगमा के प्रभात स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि यहां भी मैच कराए जा सकते हैं।
उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध इक्विपमेंट के बारे में जानकारी भी ली। कहा कि इस संबंध में वे धनबाद के तीनों स्टेडियम की रिपोर्ट जेएससीए को सौंपेंगे। इस दौरान धनबाद क्रिकेट संघ की ओर से बिनय कुमार सिंह, उत्तम वश्विास, बाल शंकर झा, बीएच खान, धर्मेंद्र कुमार, वेणुगोपाल, महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे।
Share this content:
देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…
पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…
खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…
नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…